बेनीपट्टी । बिकास झा : बेनीपट्टी प्रखण्ड के पंडित दुखमोचन चौधरी पद्मा बहन एस राजा (पीडीसीपी इंटर कॉलेज) बसैठ की छः छात्राओं ने एक साथ वोमेन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, डब्लूआईटी में प्रवेश पाकर प्रखंड सहित गावं का नाम रौशन किया है। जानकारी दें की वोमेन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी संस्था द्वारा इंजीनियरिंग में एडमिशन के लिये कॉमन एडमिशन टेस्ट के नाम से एक एग्जाम कंडक्ट किया जाता है, जिसके आधार पर सफल होने वाले सामान्य कैटेगरी के 60 छात्राओं का चयन डब्लूआईटी में किया जाता है। पीडीसीपी इंटर कॉलेज, बसैठ से चयनित होने वाली छात्रओं में आयुषी कुमारी, कुमारी सपना, पूजा कुमारी, राधा कुमारी, गौड़ी कुमारी व लवली कुमारी है।



0 comments:
Post a Comment